
Bihar में जहरीली शराब पीने से 12 की मौत, सिर्फ एक का हुआ Postmortem
Zee News
Nawada news: हैरानी की बात यह है कि 12 मृतकों में मात्र एक का पोस्टमाटम हुआ है, जो कि प्रशासन ने कराया है और किसी का पोस्टमाटम नहीं हुआ है. सभी शव को परिजनों ने अंत्योष्ठी कर दिया है.
Nawada: बिहार के नवादा जिले में जहरीली शराब का कहर जारी है. जहरीली शराब के कारण आज लगातार दूसरे दिन मौत होने का सिलिसिला जारी रहा. गुरूवार को जहरीली शराब ने दो जिंदगियों को छीन लिया, जबकि एक अन्य बुजुर्ग की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है. वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, शराब के कारण दम तोड़ने वाले मृतक धर्मेंद्र के परिजनों ने बताया कि होली के दिन धर्मेंद्र ने शराब पीया था. शराब पीने के बाद धर्मेंद्र की अचानक तबीयत खराब हो गई. तबीयत खराब होने के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. लेकिन आज सुबह उसने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, सदर अस्पताल की पुर्जी में शराब पीने की बात लिखी हुई है, जबकि मृतक के घर से शराब के कुछ रैपर भी बरामद हुए है.More Related News
