
Bihar में अगले 48 घंटे में दस्तक देगा Monsoon, बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Zee News
बिहार में मॉनसून (Monsoon in Bihar) के अगले 48 घंटे में दस्तक देने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यह पूर्णिया की ओर से राज्य में प्रवेश कर सकता है और अगले 48 घंटे तक उत्तर बिहार में भारी बारिश हो सकती है.
पटना: बिहार में मॉनसून की दस्तक से पहले ही मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात (Thunderstroke) को लेकर चेतावनी जारी की है. बता दें कि बिहार में प्री मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने चंपारण समेत पूरे उत्तर बिहार में भारी बारिश के अलावा बेतिया में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार में मॉनसून (Monsoon in Bihar) के अगले 48 घंटे में दस्तक देने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यह पूर्णिया की ओर से राज्य में प्रवेश कर सकता है और अगले 48 घंटे तक उत्तर बिहार में भारी बारिश हो सकती है.More Related News
