
Bihar: फजीहत का कारण बना 'पीएम मैटीरियल' संबंधी बयान, JDU के नेताओं से खफा हैं CM नीतीश कुमार..
NDTV India
बुधवार को इस पूरे बयान के पीछे और उसको हवा देने वाले उपेन्द्र कुशवाहा ने यह कहकर इस मुद्दे से पीछा छुड़ाया कि जो भी कहना था, वो राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कह दिया गया. कुशवाहा के बदले बदले सुर से सबको लग गया कि उन्हें नीतीश की नाराज़गी का अंदाज़ा हो गया हैं इसलिए वे अब इस मामले को तूल नहीं देना चाहते.
Bihar: बिहार (Bihar) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेताओं के हाल के बयानों, ख़ासकर 'पीएम मैटीरियल' संबंधी बयान से ख़फ़ा हैं.हालांकि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अपनी नाराज़गी किसी नेता विशेष के सामने नहीं दिखाई हैं लेकिन पार्टी में सब मानते हैं कि रविवार और उसके पहले से इस विषय पर बयानबाज़ी से सीएम की राजनीतिक फज़ीहत कराई गई है. बुधवार को इस पूरे बयान के पीछे और उसको हवा देने वाले उपेन्द्र कुशवाहा ने यह कहकर इस मुद्दे से पीछा छुड़ाया कि जो भी कहना था, वो राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कह दिया गया. कुशवाहा के बदले बदले सुर से सबको लग गया कि उन्हें नीतीश की नाराज़गी का अंदाज़ा हो गया हैं इसलिए वे अब इस मामले को तूल नहीं देना चाहते. खुद नीतीश ने पहले रविवार को यह कहकर कि न उनकी इच्छा है, न अपेक्षा, मामले का पटाक्षेप करने का पूरा प्रयास किया. फिर मंगलवार को उन्होंने साफ़ किया कि इस सम्बंध में न तो कोई प्रस्ताव पारित हुआ हैं न कोई चर्चा हुई. इस सवाल पर सीएम ने मीडिया के सामने जिस तरह से हाथ जोड़ लिए उससे साफ़ था कि उन्हें पूरी बहस, भाजपा और अन्य दलों की प्रतिक्रिया और अपने पार्टी के नेताओं से इस मुद्दे पर शिकायत है. नीतीश के 'पीएम मैटीरियल' होने संबंधी JDU के प्रस्ताव पर बयानबाजी तेज, जानें किस पार्टी ने क्या कहा..More Related News













