
Bihar: गया बालिका गृह यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने शुरू की जांच
NDTV India
Bihar News: गया बालिका गृह यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज कई लोगों से बातचीत की है. मामले में दूसरे पक्ष से अभी बात करना बाकी है.
बिहार में गया बालिका गृह यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच तेज कर दी है. गया में बोधगया के बालिका गृह में युवती के साथ हुए यौन शोषण मामले में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्यों ने मौका मुआयना किया. महिला आयोग की टीम बोधगया बालिका गृह के जांच के लिए पहुंची.












