
Bigg Boss Winner 14: रुबीना,राहुल,अली, निक्की इनमें से किसका पलड़ा होगा भारी और कौन जीतेगा Bigg Boss का खीताब
NDTV India
सलमान खान ने पहले ही साफ कर दिया है कि इन पांचो में से कोई विनर हो सकता है. क्योंकि कभी भी सीन पलट सकता है. बिग बॉस 14 बाकी सीजन से काफी अलग है वहीं शो में हर दिन कुछ ट्विस्ट देखने के मिल रहा है. शुक्रवार के एपिसोड में हमने देखा कि शो में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की एंट्री हुई है.
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) अपने आखिरी पड़ाव पर है अब घर में सिर्फ टॉप-5 फ़ाइनलिस्ट्स बचे हैं जिसमें से रुबीना दिलैक, अली गोनी, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, और राखी सावंत. इन्हीं पांचों में से एक विजेता होने वाला है. वहीं इसी बीच खबर यह आ रही थी निक्की तंबोली शो छोड़कर जा चुकी है. लेकिन बाद में यह बात साफ हो गई थी कि निक्की तंबोली को बिग बॉस ने 6 लाख का ऑफर दिया था कि आप 6 लाख रुपये लेकर शो छोड़ सकती हैं लेकिन निक्की ने साफ कर दिया कि वह इस तरह से पैसे लेकर शो नहीं छोड़ेंगी. अब तो आने वाला समय बताएगा कि इन पांचों में से शो का विजेता कौन होगा.More Related News

Ramadan 2026: आज से शुरू हो रहा रमजान, आखिर खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसकी खास वजहें
Ramadan 2026: खजूर एक ऐसा फल है जो तुरंत एनर्जी देने के लिए जाना जाता है.












