
Bigg Boss OTT Winner: दिव्या अग्रवाल ने जीता 'बिग बॉस ओटीटी' का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपए
Zee News
Bigg Boss OTT Winner: विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये विनिंग अमाउंट मिला है.
मुंबई: दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal Bigg Boss OTT Winner) बिग बॉस ओटीटी की विजेता बन गई हैं. दिव्या ने अपने साथी 4 फाइनलिस्ट को यानी शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ,निशांत भट (Nishant Bhat), प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal)और राकेश बापट (Raqesh Bapat) को हराते हुए बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम की.
काबिले ज़िक्र है कि विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये विनिंग अमाउंट मिला है. एक ओर जहां दिव्या ने शो जीता तो वहीं निशांत फर्स्ट और शमिता सेकेंड रनर अप रहे. वहीं, गौहर ने दिव्या को बधाई देते हुए ट्वीट भी किया है.
More Related News
