
Bigg Boss 15: Salman Khan ने खोया आपा, Prateek को दी नेशनल टीवी पर गाली!, देखें वीडियो
Zee News
'वीकेंड का वार' का जो प्रोमो सामने आया है उसमें सलमान खान (Salman Khan) प्रतीक (Prateek) की क्लास लगाते नज़र आ रहे हैं
नई दिल्ली: प्रतीक सहजपाल (Prateek Sehajpal) बिग बॉस (Bigg Boss) में अपने गुस्सैल मिजाज़ के लिए जाने जाते हैं. आय दिन वह बिग-बॉस के घर में तोड़फोड़ करते रहते हैं. हालाकि उनको इस बात को लेकर डाट भी पड़ चुकी है. लेकिन वह अपने इस अग्रेसिव नेचर से बाज़ नहीं आते हैं.
'वीकेंड का वार' का जो प्रोमो सामने आया है उसमें सलमान खान (Salman Khan) प्रतीक (Prateek) की क्लास लगाते नज़र आ रहे हैं, प्रोमो के मुताबिक प्रतीक की हरकतों पर सलमान इतने नाराज़ हैं कि उन्होंने नेशनल टेलीवीज़न पर उन्हें को गाली भी दे दी. वह प्रोमो में कहते दिख रहे हैं कि- प्रतीक यू लुकिंग लाइक आ फूल....कोई यह कहता है कि अगर मेरी मां या मेरी बहन बाथरूम में होती तो मैं भी यही करता गेम के लिए.....वाह. मतलब गेम मां और बहन से बढ़कर है?.. विधि अगर चाहती तो आपकी धज्जियां उड़ा सकती थी. अगर मेरी बहन होती तो मैं आपकी....
