
Bigg Boss: प्रतिक पर चिल्लाई मीशा अय्यर, 'जब मैं कपड़े बदल रही हूं, तुम यहां क्या कर रहे हो?'
Zee News
बिग बॉस-15 (Bigg Boss-15) का आग़ाज़ हो चुका है, दर्शकों के बीच हर रोज कोई ना कोई मुद्दा ऐसा छोड़ जाता है जो चर्चा का मौजू बना रहता है. शो के पहले ही दिन देखा गया कि प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के बीच गर्मा-गर्मी हो गई थी. अब एक बार फिर प्रतिक सहजपाल चर्चा का विषय बने हुए हैं.
नई दिल्ली: बिग बॉस-15 (Bigg Boss-15) का आग़ाज़ हो चुका है, दर्शकों के बीच हर रोज कोई ना कोई मुद्दा ऐसा छोड़ जाता है जो चर्चा का मौजू बना रहता है. शो के पहले ही दिन देखा गया कि प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज के बीच गर्मा-गर्मी हो गई थी. अब एक बार फिर प्रतिक सहजपाल चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल प्रतिक सहजपाल और मीशा अय्यर (Miesha Iyer) के दरमियान बहस देखने को मिली. बात सिर्फ यहीं नहीं रुकी ये काफी आगे तक बढ़ गई.
दरअसल हुआ कुछ यूं कि प्रतिक सहजपाल और मीशा अय्यर के बीच तू-तू-मैं-मैं होने के बाद मीशा कपड़े चेंज करने के लिए बाथरूम में जा रही होती हैं और इस बीच प्रतिक सहजपाल उन्हें रोक देते हैं. जिसके बाद मीशा एक कोने में जाकर कपड़े चेंज करती हैं. हालांकि प्रतिक इस बात से बेखबर थे कि मीशा वहां कपड़े बदल रही हैं. अनजाने में प्रतिक मीशा की तरफ जा रहे होते हैं कि मीशा तेजी से चिल्लाती हैं और कहती हैं कि जब मैं कपड़े बदल रही हूं, तो तुम यहां क्यों आ रहे हो? जिस पर प्रतीक ने जवाब दिया उन्हें नहीं पता था कि वो कपड़े चेंज कर रही हैं और वो सिर्फ मीशा का चेहरा देख रहा था और कहीं नहीं.
