
BIG NEWS: ZEEL के बोर्ड ने Sony पिक्चर्स के साथ मर्जर को मंजूरी दी, कंपनियों के बीच हुआ बाइंडिंग एग्रीमेंट
Zee News
Zeel-Sony Merger latest update: ज़ी एंटरटेनमेंट-सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच मर्जर के बाद पुनीत गोयनका नई कंपनी के MD&CEO बने रहेंगे. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट मर्जर के बाद $157.5 Cr निवेश करेगी.
Zeel-Sony Merger: ज़ी एंटरटेनमेंट-सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के बीच मर्जर को ZEEL के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने 90 दिनों के ड्यू डिलिजेंस के पूरा होने से पहले बाइडिंग एग्रीमेंट पर साइन कर दिए हैं. एग्रीमेंट का मतलब है कि अब ZEEL का मर्जर होगा तो सिर्फ Sony के साथ ही होगा. पहले 90 दिनों के लिए दोनों कंपनियों के बीच नॉन बाइडिंग एग्रीमेंट था. मतलब 90 दिनों तक दोनों पार्टियां अगर चाहती तो पीछे हट सकती थीं. लेकिन, 90 दिनों के नेगोशिएशन और बातचीत के बाद दोनों कंपनियां इस निष्कर्ष पर पहुंच, जहां मर्जर को मंजूरी दे दी गई. | बोर्ड से सोनी पिक्चर्स के साथ मर्जर को मंजूरी | |
मर्जर के तहत फ्रेश इक्विटी जारी होगी डीटेल्स के मुताबिक, मर्जर के तहत फ्रेश इक्विटी भी जारी की जाएगी. कुछ नए इन्वेस्टमेंट भी कंपनी में आएंगे. कंपनियों की वैल्युएशंस पर भी सहमति बन गई है. शेयरहोल्डिंग को लेकर भी डीटेल्स जारी की जाएंगी. मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी में SONY कुल 11,605.94 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. बता दें, डील के तहत पुनीत गोयनका मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और CEO बने रहेंगे. ज़ी एंटरटेनमेंट के प्रोमोटर्स की फिलहाल हिस्सेदारी 3.99% है. SONY के पास मेजॉरिटी शेयरहोल्डिंग 50.86% की होगी. वहीं, ZEEL शेयरहोल्डर्स के पास 45.15% हिस्सेदारी रहेगी.
