
BHU प्रोफेसर ने भगवान परशुराम पर की अभद्र टिप्पणी, दर्ज हुई एफआईआर
Zee News
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयुर्विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के एक प्रोफेसर पर भगवान परशुराम को कथित तौर पर हत्यारा कहने और उनकी तुलना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आयुर्विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के एक प्रोफेसर पर भगवान परशुराम को कथित तौर पर हत्यारा कहने और उनकी तुलना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे से करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर ओम शंकर ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण समुदाय को लुभाने के लिए लखनऊ में भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा करने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की आलोचना की थी.
More Related News
