Bhojpuri Viral: 'छलकत हमरो जवानिया ए राजा' गाने पर अकांक्षा दुबे ने किया कातिलाना डांस, बवाल काट रहा है वीडियो
News 24
भोजपुरी सिनेमा की हॉट एंड सिज्जलिंग एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो ये पूरी तरह से सुनिश्चित करती हैं कि फैंस के मनोरंजन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की हॉट एंड सिज्जलिंग एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो ये पूरी तरह से सुनिश्चित करती हैं कि फैंस के मनोरंजन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। तभी तो वो आए दिन एक से बढ़कर एक नए गानों में अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस को लेकर तो सुर्खियों में रहती ही हैं, साथ ही वो सोशल मीडिया के जरिए भी अपने चाहने वालों को विजुअल ट्रटी देने में कोई कमी नहीं करतीं। इसी कड़ी में उन्होंने फिर एक बार इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। एक्ट्रेस ने हाल ही में में इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पवन सिंह के फेमस सॉन्ग 'छलकत हमरो जवानिया ए राजा' पर कमरतोड़ डांस करती देखी जा सकती हैं। अब अकांक्षा की इन्हीं कातिल अदाओं ने सोशल मीडिया पर बवाल काट रखा है।नारंगी और गुलाबी रंग के लहंगा चोली में अकांक्षा दुबे बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते खूब वायरल हो रहा है खूब आग भी लगा रहा है।...