
Bhilwara: ट्रक ड्राइवर की हत्या का 72 घंटे में हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
Zee News
प्रताप नगर थाना प्रभारी भजन लाल ने बताया कि पटेलनगर विस्तार से सटी श्रीजी विहार कॉलोनी के प्रवेशद्वार के सामने 25-26 की मध्य रात्रि को ब्रह्मपुरी गंगापुर हाल पटेलनगर विस्तार निवासी भरत (28) पुत्र मांगीलाल शर्मा का शव मिला था.
Bhilwara: शहर के प्रतापनगर थाना इलाके में हुई ट्रक ड्राइवर की हत्या के मामले का 72 घंटे में पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्रताप नगर थाना प्रभारी भजन लाल ने बताया कि पटेलनगर विस्तार से सटी श्रीजी विहार कॉलोनी के प्रवेशद्वार के सामने 25-26 की मध्य रात्रि को ब्रह्मपुरी गंगापुर हाल पटेलनगर विस्तार निवासी भरत (28) पुत्र मांगीलाल शर्मा का शव मिला था. मृतक के हाथ-पैर टूटे हुए थे. मृतक के पिता मांगीलाल ने पुलिस को हत्या की रिपोर्ट देकर बताया कि वह शाम 5 बजे अपने पुत्र भरत को घर छोड़कर डयूटी पर गया था. इसके बाद भरत को कोई अज्ञात व्यक्ति जबरन घर से ले गए और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. लाश को श्रीजी विहार कॉलोनी के गेट के सामने खाली भूखंड में फेंक गए. पुलिस ने मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया.More Related News
