
Bhawanipur Bypoll: भवानीपुर में BJP-TMC में तकरार, पहले 2 घंटों में सिर्फ 7.5 फीसदी मतदान
Zee News
बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के कई इलाकों में गैर-कानूनती तरीके से सभा हुई.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल मशहूर भवानीपुर (Bhawanipur) सीट पर गुरुवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है और वोटिंग शुरू होते हुए बीजेपी (BJP) और टीएमसी (TMC) के बीच तकरार भी शुरू हो गई है. विपक्ष ने इलज़ाम लगाया कि हुकमरां जमात तृणमूल कांग्रेस कई मौकों पर नियमों की खिलाफवर्जी कर रही है.
बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के कई इलाकों में गैर-कानूनती तरीके से सभा हुई. मैंने पुलिस से शिकायत की है लेकिन वे कोई कदम नहीं उठा रही है. यहां तक कि टिबरेवाल को निर्वाचन क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात राज्य पुलिस कर्मियों के साथ बहस करते हुए भी देखा गया है.
More Related News
