
Bharatpur: ACB के हत्थे चढ़े घूसखोर SHO-महिला कांस्टेबल, 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Zee News
Bharatpur Crime News: एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि एक परीवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी और सत्यापन करने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.
Bharatpur: भरतपुर जिले के गोपालगढ़ थाने में अलवर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी व महिला रीडर को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) महानिर्देशक भगवान लाल सैनी ने बताया कि एसीबी की अलवर प्राथमिक इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उनके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में मदद की एवज में सुरेंद्र सिंह थाना प्रभारी गोपालगढ़ जिला भरतपुर द्वारा अपनी रीडर सोनिया महिला कॉन्स्टेबल के माध्यम से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस पर एसीबी की अलवर प्राथमिक इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया, जहां सोमवार शाम को थाने पर जाकर उनकी टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र सिंह थाना प्रभारी गोपालगढ़ व सोनिया कुमारी निवासी जधीना हाल थाना गोपालगढ़ थाना रीडर भरतपुर को परिवादी से 15,0000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.More Related News
