
Bharat Bandh 2022: पुरानी पेंशन समेत इन मुद्दों पर 25 मई को भारत बंद का ऐलान, जानिए कहां पड़ेगा असर
Zee News
Bharat Bandh 2022: ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्पलॉइज फेडरेशन (बामसेफ) की तरफ से 25 मई यानी बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से अन्य पिछड़ी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने से इनकार करने और पुरानी पेंशन दोबारा लागू करने जैसे मुद्दों पर भारत बंद बुलाया गया है.
नई दिल्लीः Bharat Bandh 2022: ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्पलॉइज फेडरेशन (बामसेफ) की तरफ से 25 मई यानी बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है. केंद्र सरकार की तरफ से अन्य पिछड़ी जातियों की जाति आधारित जनगणना कराने से इनकार करने पर भारत बंद बुलाया गया है. भारत बंद को बहुजन मुक्ति पार्टी का भी समर्थन मिला है.
भारत बंद सफल बनाने की अपील बहुजन मुक्ति पार्टी के सहारनपुर जिला अध्यक्ष नीरज धीमान ने बताया कि भारत बंद का आह्वान किया गया है. उन्होंने लोगों से इसे सफल बनाने की अपील की है. उन्होंने चुनाव में ईवीएम और प्राइवेट सेक्टर में एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण लागू करने की भी मांग उठाई है. इसके अलावा भी अन्य मांगें हैं.
