
Bengaluru: बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत; 3 बुरी तरह घायल
Zee News
बेंगलुरु हादसे (Bengaluru Boiler Blast) में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सोमवार को मगाडी रोड स्थित एमएम फूड प्रोडक्ट्स कंपनी की फैक्ट्री में लगे बायलर के फटने से दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर पौने दो बजे की है, इस समय फैक्ट्री में सात लोग काम कर रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत का काम शुरू कर दिया है. आग पर काबू पाने के बाद अंदर फंसे लोगों को वहां से निकाला गया जिनमें से ज्यादातर लोग आग की चपेट में आ चुके थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर इस हादसे की जांच शरू कर दी है.More Related News
