
Bengaluru: पहले सड़क पर महिला से झपटी सोने की चेन, फिर होशियारी में उसे निगल गया चोर; पुलिस ने ऐसे की बरामद
Zee News
बेंगलुरु में तीन चोर सड़क पर चलती महिलाओं के साथ चेन झपटी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. एक दिन उनमें से एक चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गया, जिसके बाद उसने चोरी की हुई सोने की चेन निगल ली. जब पुलिस ने हॉस्पिटल में उसका एक्सरे कराया तब मामले की जानकारी हुई.
बेंगलुरु: आपने चोरी की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा. चोर चोरी को अंजाम देने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं. लेकिन बेंगलुरु के एक चोर की अजीबोगरीब हरकत सामने आई है. दरअसल, एक चोर ने सड़क पर एक महिला की सोने की चेन झपट ली और फिर उसे निगल लिया. पुलिस ने जब चोर का एक्सरे कराया तब इसकी जानकारी मिली. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, चोरी की ये घटना बेंगलुरु शहर की है. जानकारी के मुताबिक तीन चोर विजय, संजय और प्रेम सड़क से गुजरती महिलाओं की चेन छीना करते थे और मौके से फरार हो जाते थे. इसी स्टाइल में इन तीनों ने शहर के सिटी मार्केट इलाके में हेमा नाम की महिला से चेन झपटी और भागने की कोशिश करने लगे. महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की. मौके से प्रेम और संजय तो फरार हो गए लेकिन विजय पकड़ा गया. विजय की लोगों ने जमकर पिटाई की लेकिन उससे महिला की सोने की चेन बरामद नहीं हो पाई. बाद में चोर को पुलिस ले गई.More Related News
