
Bengal Election: शुभेंदु अधिकारी के बाद एक और BJP उम्मीदवार के काफिले पर हमला, गाड़ियों में की गई तोड़फोड़
Zee News
आज असम के साथ साथ पश्चिम बंगाल (Assam and West Bengal Assembly Election) में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी हैं. असम की 39 और बंगाल की 30 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल से वोटिंग के बीच छिटपुट हिंसा की भी खबर आ रही है. बंगाल में गुरुवार सुबह से ही कई सोटों पर ईवीएम में गड़बड़ी और मारपोट की खबरें आईं. अब खबर आ रही है कि केशपुर में भाजपा के उम्मीदवार प्रतीश रंजन के काफिले पर हलमा किया गया है और गाड़ियों में पत्थरबाज़ी की गई है. इससे कुछ देर पहले नंदीग्राम (Nandigram) में मतदान के बीज शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) के काफिले पर हमला किया गया. इस हमले में शुभेंदु अधिकारी की गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन काफिले में मौजूद कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ है. पूर्व मिदनापुर में टीएमसी ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है. टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है कि करीब आधा दर्जन बूथ को कैप्चर कर लिया गया है.More Related News
