
BCCI ने खेल रत्न के लिए दिए इन दो दिग्गजों के नाम, अर्जुन अवार्ड के लिए की इन 3 की सिफारिश
Zee News
बता दें कि 29 अगस्त को देश के बेहतरीन खिलाड़ियों, कोच को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाता है.
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खेल के सबसे बड़े अवार्ड "राजीव गांधी खेल रत्न" (Rajiv Gandhi Khel Ratna) के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) और भारतीय क्रिकेट पुरुष टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) का नाम दिया है. एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने अर्जुन अवार्ड (Arjun Award) के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan), केएल राहुल (KL Rahul) और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के नाम दिए हैं.More Related News
