
BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद: जेएनयू में जारी है छात्रों का प्रदर्शन, जानें क्या है विवाद की वजह
Zee News
विवादित डॉक्यूमेंट्री पर घमासान जारी है. JNU में AISA-SFI समेत लेफ्ट संगठन के छात्रों का प्रदर्शन किया. उन्होंने जामिया के छात्रों को हिरासत में लेने का विरोध किया.
नई दिल्ली: विभिन्न वामपंथी संगठनों के सदस्यों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ बृहस्पतिवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
छात्रों ने एबीवीपी के खिलाफ लगाए नारे वामपंथी छात्रों ने दावा किया कि 2002 के गुजरात दंगों पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन के दौरान उन पर पत्थर फेंके गए. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और अन्य संगठनों से जुड़े वामपंथी छात्रों ने एबीवीपी के खिलाफ नारे लगाए.
More Related News
