
Barge P-305 से बचाए गए शख्स ने सुनाई भयावह कहानी, कहा- कप्तान के गलत अनुमान से हुआ बड़ा हादसा
Zee News
Cyclone Tauktae: बार्ज पी-305 (Barge P-305) जहाज से बचाए गए चीफ इंजीनियर रहमान शेख ने हादसे के लिए कप्तान पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और कहा कि अगर चेतावनी को गंभीरता से लिया होता तो सभी लोगों की जान बच सकती थी.
मुंबई: चक्रवाती तूफान ताउ-ते (Tauktae) की चपेट में आए जहाज बार्ज पी-305 (Barge P-305) से अब तक 188 लोगों को भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया है, जबकि 37 शव बरामद हुए हैं और 36 लोगों की तलाश अब भी जारी है. हादसे के बाद बचाए गए चीफ इंजीनियर रहमान शेख ने हादसे की भयावह कहानी बताई है और जहाज के कप्तान पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए चीफ इंजीनियर रहमान शेख ने बताया, 'अगर जहाज कप्तान तूफान की चेतावनी को गंभीरता से लेते और वहां मौजूद लाइफ राफ्ट्स पंचर नहीं होते, तो बार्ज पी-305 (Barge P-305) पर रहे सभी लोगों की जान बच सकती थी.'More Related News
