
Baran: संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज
Zee News
Baran News: 4-5 दिन पूर्व ही मृतका पीहर से आई थी, जो शुक्रवार को अपने ससुराल में फंदे से संदिग्ध अवस्था में लटकी मिली.
Baran: बारां के अटरू थाना क्षेत्र के चेनपुरया गांव की एक नवविवाहित बंजारा महिला ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. लाठ खेड़ा निवासी पिंकी का विवाह चेनपुरया के रामसिंह बंजारा के पुत्र श्यामलाल बंजारा से हुआ था. जिसका गौना लगभग 6 माह पूर्व ही हुआ था. मृतका के पीहर ससुराल में 3 किलोमीटर का ही अंतर है. बीते 4-5 दिन पूर्व ही मृतका पीहर से आई थी, जो शुक्रवार को अपने ससुराल में फंदे से संदिग्ध अवस्था में लटकी मिली. घटना की सूचना मिलते ही अटरू सीआई रामकिशन गोदारा, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल मेहता दल-बल के साथ चेनपुरिया पहुंचे.More Related News
