
Baran: दादी ने जमीन पर पट-पटकर की थी 3 वर्ष की बच्ची की हत्या, गिरफ्तार
Zee News
बारां में सदर थाना पुलिस ने तीन बर्ष की बालिका की हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपी दादी को गिरफ्तार किया है.
Baran: बारां में सदर थाना पुलिस ने तीन बर्ष की बालिका की हत्या के मामले का खुलासा कर आरोपी दादी को गिरफ्तार किया है. बारां के सदर थाना क्षेत्र के बोरीना गांव में पानी भरने जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद में बालिका (3) की 30 मई को हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. झगड़े में दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए दादी ने ही उसकी तीन साल की पौत्री को जमीन पर पटककर मार डाला था. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि 30 मई की रात सदर थाना क्षेत्र के बोरीना गांव में दो पक्षों में पानी भरने जाने के रास्ते को लेकर विवाद हो गया था, जो बाद में मारपीट में बदल गया.More Related News
