
Baran: आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, दो लोगों को किया गिरफ्तार
Zee News
Baran Crime News: बारां के गांव कोयला में कुंड के पास कंटेनर में रखकर अवैध रूप से शराब विक्रय करने की सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया.
Baran: बारां के छबड़ा में जिला आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब व कच्ची हथकड़ शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए तीन स्थानों पर कार्रवाई कर 1000 लीटर वॉश की नष्ट कर भटृटियों को नष्ट किया. वहीं, 10 पेटी व 9 बोतल अवैध शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध 7 प्रकरण दर्ज किए हैं, तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिला आबकारी अधिकारी तपेश कुमार जैन के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाया गया. बारां के गांव कोयला में कुंड के पास कंटेनर में रखकर अवैध रूप से शराब विक्रय करने की सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देसी शराब बरामद कर राजस्थान आबकारी अधिनियम-1950 के तहत अभियोग दर्ज किया गया.More Related News
