
Barabanki Road Accident: ड्राइवर ने कहा था थोड़ा आराम कर लो... आधी रात मौत की नींद सो गए 18 मुसाफिर
Zee News
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में करीब 20 लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है. मंगलवार रात अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी इस डबल डेकर बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके बाद कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बस हरियाणा के पलवल से चलकर बिहार जा रही थी, जिसमें ज्यादातर कामगार मजदूर सवार थे. डबल डेकर होने की वजह से बस में करीब 100 यात्री सवार थे. बाराबंकी में कल्याणी नदी के पास राम सनेही घाट पर बस का एक्सल टूट गया जिसके बाद ड्राइवर ने यात्रियों को बस की मरम्मत किए जाने तक रात में आराम करने को कहा था.More Related News
