
Barabanki Accident: बस-ट्रक की टक्कर में अब तक 15 की मौत, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Zee News
उत्तर प्रदेश (UP) के बाराबंकी में दिल्ली से बहराइच जा रही बस और दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर (Barabanki Accident) हो गई. इस दुर्घटना में 15 बस यात्रियों की मौत हो गई है. घटना में 27 यात्री घायल हुए हैं.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश (UP) के बाराबंकी में दिल्ली से बहराइच जा रही बस और दूसरी ओर से आ रहे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर (Barabanki Accident) हो गई. इस दुर्घटना में 15 बस यात्रियों की मौत हो गई है. घटना में 27 यात्री घायल हुए हैं. इनमें से कई यात्रियों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है.
जानकारी के मुताबिक यह पूरा हादसा (Barabanki Accident) बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के बबुरिया गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे हुआ. दिल्ली से बहराइच जा रही टूरिस्ट बस जैसे ही बबुरिया गांव के पास पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई. टक्कर के दौरान रफ्तार इतनी तेज थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए.
