
Barabanki Accident: ट्रक-बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
Zee News
Barabanki Accident: घटना के चश्मदीदों ने बताया कि दोनों वाहन विपरीत दिशाओं से आ रहे थे. सड़क पर खड़े जानवर को बचाने में दोनों वाहनों में टक्कर हो गई.
बाराबंकीः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक बड़े सड़क हादसे (Road Accident in Barabanki) की खबर सामने आ रही है. यहां बाहरी रिंग रोड पर गुरुवार सुबह ट्रक और यात्री बस की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है.
घायलों को भेजा गया अस्पताल हादसा गुरुवार सुबह उस वक्त हुआ जब आउटर रिंग रोड पर एक ट्रक और एक यात्री बस की टक्कर हो गई. घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद मौके पर पहुंचे हैं और बचाव एवं राहत कार्य जारी है.
More Related News
