
Barabanki में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की जोरदार टक्कर में 11 लोगों की मौत
Zee News
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ जिसमें 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुतााबिक मंगलवार देर रात यहां लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी है डबल डेकर बस को ट्रक ने जोरदार टक्कर बार दी जिसमें 2 दर्जन लोगों की जान चली गई है. पुलिस ने बताया कि बस में खराबी आने के बाद ड्राइवर ने उसे रात 8 बजे के करीब सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया था और देर रात करीब 12 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने उस डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बस हरियाणा के पलवल से चली थी और बिहार की ओर जा रही थी.More Related News
