
Barabanki में भड़काऊ भाषण देने पर फंसे ओवैसी, केस दर्ज, सीएम योगी को लेकर कही थी ये बात
Zee News
आईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार से उत्तर प्रदेश के तीन दिन के दौरे पर थे. बुधवार को उनका सुल्तानपुर में और गुरुवार को बाराबंकी में कार्यक्रम था.
बाराबंकी: बाराबंकी थाना कोतवाली नगर इलाके में ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदउद्दीन ओवैसी और आयोजक मंडल की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में कोविड-19 दिशा-निर्देशों की खिलाफ वर्ज़ी और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. ओवैसी गुरुवार को बाराबंकी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे और आयोजक मंडल को कोविड प्रोटोकॉल पर अमल करने के लिए कहा गया था, लेकिन बाताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान यहां कोविड प्रोटोकॉल पर अमल नहीं किया गया.More Related News
