
Bangladesh: हिंदू मुखालिफ हिंसा पर भड़कीं तसलीमा नसरीन, अपने देश को बताया 'जिहादिस्तान'
Zee News
Bangladesh violence: बांग्लादेश से 28 साल पहले बेदखल लेखिका ने एक इंटरव्यू में कहा , 'मैं अब इसे बांग्लादेश नहीं कहती. यह जिहादिस्तान बनता जा रहा है. सभी सरकारों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का इस्तेमाल किया.
नई दिल्ली: बांग्लादेश में हिंदू मुखालिफ हिंसा की हालिया घटनाओं से मशहूर लेखिका तसलीमा नसरीन ने कहा है कि उनका मुल्क अब 'जिहादिस्तान' बनता जा रहा है जहां सरकार अपने सियासी फायदे के लिये मज़हब का इस्तेमाल कर रही है और मदरसे कट्टरपंथी पैदा करने में लगे हैं.
बांग्लादेश से 28 साल पहले बेदखल लेखिका ने एक इंटरव्यू में कहा , 'मैं अब इसे बांग्लादेश नहीं कहती. यह जिहादिस्तान बनता जा रहा है. सभी सरकारों ने अपने राजनीतिक लाभ के लिये धर्म का इस्तेमाल किया. उन्होंने इस्लाम को राजधर्म बना दिया जिससे वहां हिंदुओं और बौद्धों की सूरते हाल काबिले रहम हो गई है.'
