
Bangladesh: युवक ने होशियारी से बचाई 300 लोगों की जान, वरना हो जाता इतना बड़ा हादसा
Zee News
Man Saved Lives Of 300 People: टूटी हुई रेल पटरी को देखकर युवक घर की तरफ दौड़ा और वहां से लाल तौलिया उठा लाया. इसके बाद उसने ट्रेन के सामने लाल तौलिया लहराया.
ढाका: बांग्लादेश के जॉयपुरहाट में शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन को झंडी दिखाने और रेल लाइन टूट जाने के बाद एक बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए बड़ी होशियारी का परिचय दिया. यह घटना जॉयपुरहाट जिले के पंचबीबी में हुई. बता दें कि पंचबीबी के कोकतारा गांव के 28 साल के शफीकुल इस्लाम ने कहा कि वह अपने घर के पास रेल लाइन के किनारे चल रहा था कि अचानक उसे टूटी हुई रेलवे लाइन दिखाई दी. ट्रेन को आते देख वह तुरंत घर की ओर दौड़ा, लाल तौलिया लिया और उसे लहराया. फिर ट्रेन के ड्राइवर ने टूटे हुए हिस्से से थोड़ा पहले ही ट्रेन रोक दी.More Related News
