
Bangladesh के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में था चीनी नागरिक, BSF ने किया गिरफ्तार
Zee News
चीनी नागरिक (Chinese Citizens) बांग्लादेश के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था, जिसे पश्चिम बंगाल के मालदा में बीएसएफ (BSF) ने पकड़ लिया. फिलहाल संबंधित एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.
कोलकाता: बांग्लादेश सीमा (Bangladesh Border) से भारत में घुसने की कोशिश कर हे एक चीनी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पश्चिम बंगाल के मालदा (Malda) इलाके से आज (10 जून) गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि चीनी नागरिक (Chinese Citizens) बांग्लादेश के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. फिलहाल संबंधित एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं.More Related News
