)
Baba Siddique और सलमान के बीच नजदीकी इतनी कि एक बार दबंग खान ने नरेंद्र मोदी के सामने कर दी थी बाबा सिद्दीकी को वोट देने की बात
Zee News
Baba Siddique Salman Khan: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड से अच्छे संबंध थे. अभिनेता सलमान खान और उनके बीच अच्छी दोस्ती मानी जाती थी. बाबा सिद्दीकी ने ही सलमान खान और शाहरुख के बीच सुलह कराई थी. सलमान खान चुनाव में बाबा सिद्दीकी के लिए वोट की अपील करते थे.
नई दिल्लीः Baba Siddique Salman Khan: एनसीपी नेता और बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनकी हत्या से राजनीतिक हलकों और फिल्म उद्योग में हड़कंप मच गया है. बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इससे जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की सकी है.
More Related News
