
'Baba ka Dhaba' के मालिक का खुलासा, बताया- कहां गए दान में मिले 45 लाख रुपये, अब खाते में बचे हैं कितने पैसे?
Zee News
आर्थिक मदद मिलने के बाद बाबा का ढाबा (Baba ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने पिछले साल दिसंबर में एक नया रेस्टोरेंट खोला, जिसके लिए उन्होंने करीब 5 लाख रुपये निवेश किए थे.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फेमस हुए बाबा का ढाबा (Baba ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि भारी नुकसान के बाद वह अपना नया रेस्टोरेंट बंद कर एक बार फिर दिल्ली के मालवीय नगर स्थित ढाबे पर आ गए हैं. पिछले साल वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें लाखों रुपये की मदद मिली थी, लेकिन अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि वो पैसे कहां गए. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बाबा का ढाबा (Baba ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने बताया, 'मुझे पहले पता नहीं था कि मेरे खाते में कुल कितने पैसे आए हैं. अखबार के जरिए से पता चला कि करीब 45 लाख रुपये आए हैं. पहले यह 39 लाख था, फिर 45 लाख हुआ.'More Related News
