
Ayodhya: Saryu River में बह गए एक ही परिवार के 12 लोग, गोताखोर चला रहे बचाव अभियान
Zee News
यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में दुखदाई घटना सामने आई है. वहां दर्शन करने पहुंचे एक परिवार के 12 लोग सरयू नदी (Saryu River) में स्नान के दौरान डूब गए.
लखनऊ: यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में दुखदाई घटना सामने आई है. वहां दर्शन करने पहुंचे एक परिवार के 12 लोग सरयू नदी (Saryu River) में स्नान के दौरान डूब गए. पुलिस और गोताखोरों की टीमें रेसक्यू ऑपरेशन चला रही हैं. पुलिस के मुताबिक आगरा का एक परिवार अयोध्या (Ayodhya) में श्रीराम लला के दर्शन करने पहुंचा था. परिवार के लोग गुप्तार घाट पर सरयू नदी (Saryu River) में स्नान करने पहुंचे थे. वहां पर नदी की तेज धारा में पहले कुछ लोग डूबे. इसके बाद उन्हें बचाने जद्दोजहद में परिवार के बाकी लोग भी पानी में उतरे और फिर वे भी डूबते चले गए.More Related News
