)
Auto Taxi Strike: सड़कें जाम, ऑटो-टैक्सी ठप, ओला-उबर महंगी! जानें हड़ताल का दिल्ली-एनसीआर पर कब तक रहेगा असर
Zee News
Auto Taxi Strike Today: ऑटो-टैक्सी हड़ताल की वजह से दिल्ली-एनसीआर में लोगों को परेशानियां हो रही हैं. आज करीब 4 लाख ऑटो-टैक्सी सड़कों पर नहीं हैं. इस वजह से लोगों को आवाजाही के दौरान तरह-तरह की परेशानी हो रही है. उन्हें सड़कों पर जाम, देरी से वाहन मिलने और महंगे किराये की दिक्कतों को झेलना पड़ रहा है.
नई दिल्लीः Auto Taxi Strike: दिल्ली-एनसीआर में ऑटो-टैक्सी की हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऑटो और टैक्सी चालकों ने दो दिवसीय हड़ताल की है जो आज से शुरू हुई है. ये कल भी रहेगी. इस वजह से आम लोगों को आवाजाही में समस्या झेलनी पड़ रही है. वहीं सड़कों पर जाम भी लग रहा है. दिल्ली: ऑटो और टैक्सी चालकों ने ऐप आधारित कैब सेवाओं के खिलाफ आज दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। एक ड्राइवर ने कहा "हमारी मुख्य मांग है कि यह जो बाइक टैक्सी चल रही हैं इन्होंने हमारा बचा कुचा व्यवसाय खत्म कर दिया है। सरकार खुद की एप बनाए जिससे दिल्ली के 2-2.5 लाख ड्राइवरों को…
