)
Auto Taxi Strike: दिल्ली NCR में 2 दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, जानें क्या चाह रहे ड्राइवर?
Zee News
Auto Taxi Strike in Delhi NCR: दिल्ली NCR में ऑटो-टैक्सी ड्राइवर दो दिन के लिए हड़ताल पर चले गए हैं. ये ऐप बेस्ड कैब सर्विस देने वाली कंपनियों के खिलाफ धरना देंगे. इनका आरोप है कि ऐप से चलने वाले व्हीकल नियमों को ताक पर रख कर परिचालन करते हैं.
नई दिल्ली: Auto Taxi Strike in Delhi NCR: दिल्ली NCR में आज और कल (22 और 23 अगस्त) को ऑटो-टैक्सी की हड़ताल है. इस हड़ताल को 15 से अधिक यूनियन समर्थन दे चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो दिन तक चार लाख टैक्सी हड़ताल पर रहेंगी, सड़कों पर नहीं उतरेंगी. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. परिवहन विभाग ने आश्वासन दिया है कि इस हड़ताल से कुछ खास असर नहीं पड़ेगा.
More Related News
