
Australia: समंदर में कर रहा था सर्फिंग, शार्क के हमले में चली गई जान
Zee News
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि युवक समंदर में काफी अंदर तक चला गया था. उसकी उम्र 50 वर्ष के आस पास थी.
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया में एक युवक की समंदर में सर्फिंग करते हुए जान चली गई. ये घटना सिडनी के उत्तरी तटीय इलाके की है. युवक की जान मंगलवार को गई. अधिकारियों ने बताया कि युवक सर्फिंग करते हुए समंदर के किनारे से दूर निकल गया था. न्यू साउथ वेल्स के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि युवक को घायलावस्था में पाया गया. जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बचा नहीं पाई.More Related News
