
Audio Tape ने खोली Mamata और Abhishek की पोल, कटमनी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा
Zee News
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा करने वाले 4 ऑडियो टेप ZEE NEWS हो मिले हैं. इसमें अभिषेक बनर्जी के कटमनी के 'खेला' का खुलासा हुआ है. इसमें ये भी बातचीत हो रही है कि ममता बनर्जी धृतराष्ट्र की तरह गद्दी पर बैठी हैं, और फैसला अभिषेक ले रहा है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधान सभा चुनाव जारी है. इसी बीच ZEE NEWS के पास कुछ विस्फोटक ऑडियो टेप आए हैं, जिससे पश्चिम बंगाल में चल रहे 'भ्रष्टाचार के खेल' का खुलासा हो रहा है कि कैसे कटमनी सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishej Banerjee) तक पहुंच रही है. जांच एजेंसियों से जुड़े सूत्रों से हासिल हुए इन ऑडियो टेप में, कोयला तस्करी (Coal Smuggling) के आरोपी अनूप मांझी के करीबी गणेश बागरिया ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस बातचीत को सुनने के बाद सीधे-सीधे उंगलियां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर उठ रही हैं.More Related News
