
Assembly Election 2021: टिकट बंटवारे को लेकर देर रात तक चला BJP का मंथन, आज होगा उम्मीदवारों का ऐलान
Zee News
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक शनिवार देर रात चली, जिसमें विधान सभा चुनाव (Assembly Election 2021) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा हुई.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक शनिवार देर रात चली, जिसमें चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (Assembly Election 2021) के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बीजेपी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों के तीसरे और चौथे चरण के लिए लगभग 80 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है और आज इसका ऐलान किया जा सकता है. सीईसी की बैठक के बाद बीजेपी नेता राजीब बनर्जी ने कहा, 'हमने मुख्य रूप से तीसरे और चौथे चरण के लिए उम्मीदवारों के बारे में चर्चा की और मुझे लगता है कि लगभग 80 सीटों को अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिसकी घोषणा रविवार को की जाएगी.' उन्होंने कहा, 'मैं अपनी पिछली सीट डोम्जुर से ही चुनाव लड़ना चाहता हूं और मैंने पार्टी के सामने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं.'More Related News
