
Assam Lockdown News: कल से 7 जिले में अगले आदेश तक पूर्ण बंदी, जानें डिटेल
Zee News
Complete lockdown in 7 districts as COVID-19 cases surge: असम के 7 जिलों में सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है. कल यानी 7 जुलाई से लागू प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेंगे.
नई दिल्ली: असम (Assam) के 7 जिलों में कल 7 जुलाई से अगले आदेश तक टोटल लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है. प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान लगातार कर्फ्यू जैसी कड़ाई बरती जाएगी. कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा. यानी दवा और दूध और राशन को छोड़ सभी दुकानें पूरी सख्ती के साथ बंद रहेंगी. पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरह के परिवहन पर रोक लगाई गई है. Assam | Total lockdown declared in 7 dists-Goalpara, Golaghat, Jorhat, Lakhimpur, Sonitpur, Biswanath&Morigaon from July 7 till further notice. Round the clock curfew; commercial setups, restaurants, shops remain shut. Ban on public & pvt transport. Inter-state movement suspended सरकारी आदेश के मुताबिक गोलपारा, गोलाघाट, जोरहाट, लखीमपुर, सोनितपुर, बिस्वनाथ और मोरीगांव जिलों को प्रतिबंधों के दायरे में रखा गया है. इसी के साथ ही फिलहाल अंतर्राज्यीय परिवहन पर भी रोक लगा दी गई है.More Related News
