
Assam Hailstorm: असम में भारी ओलावृष्टि, 4400 से अधिक घरों को नुकसान
Zee News
असम के कई स्थानों में भारी ओलावृष्टि होने से 4400 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है. 132 गांवों में कुल 4,483 घरों को नुकसान हुआ है.
नई दिल्ली: असम के कई हिस्सों में विभिन्न स्थानों पर भारी ओलावृष्टि होने से करीब 4500 घरों को नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों के 132 गांवों में कुल 4,483 घरों को नुकसान हुआ. Due to a severe hailstorm, several houses under Moran and Tingkhang revenue circles have been reportedly damaged.
करीब 18,000 लोग ओलावृष्टि से प्रभावित रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 18,000 लोग ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं और उन्हें तिरपाल की आपूर्ति की गई है. डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि असम के ऊपरी इलाकों में सोमवार देर रात और मंगलवार तड़के भारी ओलावृष्टि हुई.
