
Assam Election 2021: कोकराझार में गरजे PM Modi, कहा- असम की जनता ने Congress को दिखाया रेड कार्ड
Zee News
असम के कोकराझार में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कांग्रेस पर जमकर बरसे और कहा कि पहले चरण की वोटिंग में असम के लोगों ने एनडीए (NDA) को भरपूर आशीर्वाद दिया है और कांग्रेस के महाझूठ को फिर ‘रेड कार्ड’ दिखा दिया गया है.
कोकराझार (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने असम विधान सभा चुनाव (Assam Assembly Election 2021) को लेकर कोकराझार में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि असम में पहले चरण की वोटिंग में असम के लोगों ने एनडीए (NDA) को भरपूर आशीर्वाद दिया है. पहले चरण की वोटिंग में असम ने डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मोहर लगा दी है. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा, 'मैं आपके घर के सदस्य की तरह हूं, इसलिए आपका मुझपर पूरा अधिकार है. हम मिलकर इस विश्वास को दिनों दिन और मजबूत करेंगे. हम मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे. हम मिलकर यहां की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.'More Related News
