
Assam: 12 साल की नाबालिग मेड को प्रेग्नेंट होने पर जिंदा जलाया, बाप-बेटा हुए गिरफ्तार
Zee News
Minor Girl Burnt Alive In Assam: आरोपी ने दावा किया कि लड़की ने आत्महत्या की है. लेकिन शुरुआती जांच में पाया गया है कि लड़की की हत्या की गई है. लड़की के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
गुवाहाटी: असम के नागांव जिले के एक घर में घरेलू नौकरानी के रूप में काम करने वाली नाबालिग बच्ची को जिंदा जला दिया गया. पुलिस ने इस मामले में एक शख्स और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है. बता दें कि जिंदा जलाई गई 12 साल की आदिवासी लड़की आंगलोंग जिले की रहने वाली थी. उसके मालिक ने गुरुवार को कथित रूप से उसे जिंदा जला दिया क्योंकि वह प्रेग्नेंट हो गई थी. गुवाहाटी पुलिस के अनुसार, नागांव जिले के राहा स्टेशन से पुलिस ने शुक्रवार को कुछ लोकल लोगों की शिकायतों के आधार पर 70 साल के प्रकाश बोरठाकुर और उनके 25 साल के बेटे नयनमणि बोरठाकुर को इस केस में गिरफ्तार किया.More Related News
