
Assam: बेदखली अभियान हिंसा के मामले दो लोग गिरफ्तार, PFI से संबंध का दावा
Zee News
आरोपियों की पहचान मोहम्मद अस्मत अली अहमद और मोहम्मद चंद ममूद के रूप में हुई है. दोनों को असम पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया था.
शरीफ उद्दीन अहमद/गुवाहाटी: पिछले गुरुवार को हुई गोरुखुटी बेदखली अभियान हिंसा के सिलसिले में सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. असम पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों पर आपराधिक साजिश, हिंसा भड़काने और पीएफआई जैसे चरमपंथी संगठनों के साथ-साथ इसके कॉलेज स्तर के विंग कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के इशारे पर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया गया है.
आरोपियों की पहचान मोहम्मद अस्मत अली अहमद और मोहम्मद चंद ममूद के रूप में हुई है. दोनों को असम पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार किया था. वे फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं.
More Related News
