
Aryan Khan Drug Case: नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े के पिता का जवाब- मेरा नाम ज्ञानदेव, दाऊद नहीं
Zee News
Aryan Khan Drug Case: उन्होंने कहा कि उनका बेटा ‘महाभारत’ के अभिमन्यु की तरह है, जो दुश्मनों से घिरा हुआ है, लेकिन वह अर्जुन की तरह इस ‘चक्रव्यूह’ से बाहर आ जाएगा.
मुंबई: Aryan Khan Drug Case: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के नाम पर मचे बवाल के बाद उनके पिता सामने आए हैं. समीर के पिता ने सोमवार को कहा कि उनका नाम ज्ञानदेव है न कि दाऊद, जैसा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने दावा किया है.
'निचले स्तर की राजनीति कर रहे मलिक' उन्होंने कहा कि उनका बेटा ‘महाभारत’ के अभिमन्यु की तरह है, जो दुश्मनों से घिरा हुआ है, लेकिन वह अर्जुन की तरह इस ‘चक्रव्यूह’ से बाहर आ जाएगा. मलिक पर पलटवार करते हुए समीर के पिता ने कहा कि राकांपा नेता बहुत निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं. मलिक ने दावा किया है कि समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं और उनका असली नाम ‘समीर दाऊद वानखेड़े’ है,
