
Apple धमाकेदार Diwali Offer! iPhone के साथ मुफ्त पाएं AirPods, जानिए कैसे उठाए लाभ
Zee News
ऐप्पल (Apple) ने आईफोन 13 सीरीज के लॉन्च के बाद आईफोन 12 सीरीज की कीमतों में कटौती की है.
नई दिल्ली: ऐप्पल (Apple) ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसका दिवाली ऑफर (Diwali Offer) ऐप्पल की ऑफिशियल भारत वेबसाइट पर लाइव है और कंपनी आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी के साथ फर्स्ट जेनरेशन के एयरपोड्स मुफ्त में दे रही है. ऐप्पल ने अपने इंडिया स्टोर पेज पर फेस्टिव ऑफर की तफसील शेयर की है.
क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज ने आईफोन 13 सीरीज के लॉन्च के बाद आईफोन 12 सीरीज की कीमतों में कटौती की है. आईफोन 12 मिनी 64जीबी मॉडल 59,900 रुपये में दस्तियाब है, और 128जीबी विकल्प की कीमत 64,900 रुपये है. 256जीबी मॉडल 74,900 रुपये में बिक रहा है.
More Related News
