
Antilia Case: NIA ने दक्षिण Mumbai के होटल में मारा छापा, 3 घंटे तक स्टाफ से पूछताछ
Zee News
एंटीलिया-मनसुख हिरन मर्डर केस (Antilia-Mansukh Hiren Murder Case) की जांच कर रही NIA ने आज दक्षिण मुंबई के एक होटल में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि इसी होटल के मालिक ने बुकी नरेश गोर को सिम कार्ड मुहैया करवाए थे. बाद में वही सिम कार्ड सचिन वझे (Sachin Waze) के हाथों में पहुंचे थे.
मुंबई: एंटीलिया-मनसुख हिरन मर्डर केस (Antilia-Mansukh Hiren Murder Case) की जांच कर रही NIA ने आज दक्षिण मुंबई के एक होटल में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि इसी होटल के मालिक ने बुकी नरेश गोर को सिम कार्ड मुहैया करवाए थे. बाद में वही सिम कार्ड सचिन वझे (Sachin Waze) के हाथों में पहुंचे थे. इस बीच इस केस में NIA एक और कार की तलाश कर रही है. काले रंग की इस Audi कार के सीसीटीवी फुटेज की Exclusive तस्वीर ज़ी मीडिया के पास हैं. दोनों बड़े मामलों की परतें उधेड़ने में लगी NIA की जांच गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक होटल तक पहुंची. एसपी विक्रम खलाते की अगुवाई में NIA की टीम दक्षिण मुंबई के गिरगांव इलाके में The Culture House नाम के इस होटल में पहुंची. छापेमारी के दौरान एनआईए के कर्मचारियों ने क्लब और होटल में कुछ लोगों से पूछताछ की. करीब 3 घंटे तक पूछताछ के बाद जांच टीम वहां से रवाना हुई.More Related News
