
Antilia case: मनसुख हिरेन की हत्या हुई तो मौके पर था Sachin Vaze, सबूतों में खुलासा
Zee News
सचिन वझे (Sachin Vaze) ने इस पूरी वारदात के समय बहुत शातिराना रुख अख्तियार करने की कोशिश की. उसने ठीक इसी दिन डोंगरी इलाके में टिप्सी बार में रेड का नाटक किया, ताकि अगर मनसुख हिरेन (Mansukh Hiren) की हत्या मामले की कोई जांच भी होती हो तो वह जांच की दिशा को ये कहकर भटका सके कि वो तो उस रात मुंबई के डोंगरी इलाके में ही था.
मुंबई: एंटीलिया केस के बाद मनसुख हिरेन की हत्या मामले (Mansukh Hiren Murder Case) में बड़ी बात सामने आई है. सामने आया है कि मनसुख हिरेन की हत्या के समय सचिन वझे (Sachin Vaze) वारदात स्थल पर मौजूद था. यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद वझे (Sachin Vaze) मुंबई वापस आया और रात में करीब 11:48 बजे डोंगरी इलाके में पहुंचा.More Related News
