)
Anil Vij: चौबे चले छब्बे बनने, दुबे बनके लौटे... अनिल विज के साथ कैसे हुआ खेला?
Zee News
Anil vij Haryana: हरियाणा में भाजपा की नई सरकार का गठन हो गया है. मंत्रियों को उनके विभाग भी दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पास 12 विभागों का कार्यभार रखा है. जबकि अनिल विज को 3 विभाग मिले हैं. फिर भी वे पिछली बार के मुकाबले कमजोर माने जा रहे हैं.
नई दिल्ली: Anil vij Haryana: हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बन गई है. नायब सिंह सैनी दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बने हैं. नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभाग भी बांट दिए गए हैं. पिछली भाजपा सरकार में गृह मंत्री रहे अनिल विज की ताकत इस बार कम कर दी गई है. उन्हें तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी तो मिली है, लेकिन गृह जैसा मजबूत मंत्रालय उनसे ले लिया गया है.
More Related News
